अप्रावा एनर्जी को एनटीपीसी से 300 मेगावाट की सौर परियोजना मिली

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 12 Sep 2024 12:55 PM
अप्रावा एनर्जी को एनटीपीसी से 300 मेगावाट की सौर परियोजना मिली
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: एकीकृत ऊर्जा समाधान प्रदाता अप्रावा एनर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनटीपीसी से 300 मेगावाट की सौर परियोजना मिली है। कंपनी ने बयान में कहा कि यह परियोजना राजस्थान में 24 महीने की निर्धारित अवधि में स्थापित की जाएगी। इसे ई-रिवर्स नीलामी प्रणाली के माध्यम से 2.65 रुपये प्रति किलोवाट घंटे की दर से हासिल किया गया है।

बयान के अनुसार, अप्रावा एनर्जी ने अंतरराज्यीय पारेषण तंत्र (आईएसटीएस) से जुड़ी 300 मेगावाट (मेगावाट) सौर ऊर्जा परियोजना के लिए एनटीपीसी लिमिटेड के साथ एक बिजली खरीद समझौते (पीपीए) पर हस्ताक्षर किए हैं।

यह परियोजना राजस्थान में अप्रावा की उपस्थिति को और मजबूत करती है। जनवरी, 2024 में एनएचपीसी के माध्यम से इसकी पहली 250 मेगावाट की नई सौर परियोजना की घोषणा की गई थी। इन दो सौर परिसंपत्तियों के अलावा, राजस्थान में अप्रावा की पहले से तीन पवन परियोजनाएं भी हैं, जिनकी संयुक्त क्षमता 253.6 मेगावाट है, साथ ही तीन निर्माणाधीन पारेषण परियोजनाएं भी हैं।

अप्रावा एनर्जी के प्रबंध निदेशक राजीव रंजन मिश्रा ने बयान में कहा, ह्लहम अपने बढ़ते नवीकरणीय ऊर्जा (आरई) खंड में अब तक की सबसे बड़ी सौर परियोजना को शामिल करने पर उत्साहित हैं।ह्व यह बोली भारत में कहीं भी 1,500 मेगावाट आईएसटीएस से जुड़ी सौर पीवी बिजली परियोजनाएं स्थापित करने के लिए एनटीपीसी द्वारा जारी सौर निविदा का हिस्सा है।

एनटीपीसी और अप्रावा एनर्जी के बीच पीपीए, आपूर्ति की निर्धारित तिथि से 25 वर्ष की अवधि के लिए है।
समझौते के तहत अप्रावा एनर्जी पीपीए अवधि के लिए परियोजना के निर्माण, स्वामित्व और संचालन के लिए जिम्मेदार होगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav