सेना प्रमुख द्विवेदी ने नियंत्रण रेखा से सटे अग्रिम इलाकों का दौरा किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 25 Jul 2024 07:46 PM
सेना प्रमुख द्विवेदी ने नियंत्रण रेखा से सटे अग्रिम इलाकों का दौरा किया
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने घुसपैठ रोधी और आतंकवाद रोधी अभियानों में शामिल बलों की तैयारियों की समीक्षा के लिए बहस्पतिवार को कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा के पास अग्रिम इलाकों का दौरा किया. सैन्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

सेना के अतिरिक्त लोक सूचना महानिदेशालय (एडीजीपीआई) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”सीओएएस जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने चिनार कोर के अग्रिम स्थलों का दौरा किया और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की.” सेना ने कहा कि सीओएएस ने कमांडरों और जवानों के साथ बातचीत भी की.

एडीजीपीआई ने कहा, ”सीओएएस ने अपने पेशे के उच्च मानक बनाए रखने के लिए सभी रैंक की सराहना की और उन्हें उभरती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने में दृढ. रहने को लेकर प्रेरित किया.” बाद में सेना प्रमुख कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती समारोह में भाग लेने के लिए कारगिल के लिए रवाना हुए. बुधवार को यहां पहुंचने के बाद जनरल द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, उत्तरी कमान के प्रमुख, चिनार कोर के कमांडर, चिनार कोर के अन्य अफसरों व जवानों के अलावा गणमान्य लोगों के साथ कुपवाड़ा में आतंकवाद विरोधी अभियान के दौरान शहीद हुए नायक दिलावर खान को श्रद्धांजलि दी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu