सियाचिन. सियाचिन ग्लेशियर में बुधवार तड़के आग लगने की एक घटना में सेना के एक अधिकारी की मौत हो गई, जबकि तीन सैनिक घायल हो गये. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. सैन्य अधिकारियों ने कहा कि घायल सैनिकों को सुकशल निकालकर एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि यह घटना तड़के करीब तीन बजे की है.
अधिकारियों ने कहा कि इस घटना में सेना के रेजीमेंटल मेडिकल अधिकारी कैप्टन अंशुमान सिंह की गंभीर रूप से झुलसने के कारण मौत हो गई. अधिकारियों ने कहा कि तीन अन्य सैन्यर्किमयों को धुएं के कारण सांस लेने में परेशानी हुई और वो झुलस गए. उन्होंने कहा कि तीनों घायलों को हवाई माध्यम से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.