सेना ने बर्फबारी के दौरान सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में फंसे 46 पर्यटकों को बचाया

कोलकाता: भारतीय सेना के जवानों ने सिक्किम के पूर्वी जिले में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण फंसे 46 पर्यटकों को बचाया है। एक रक्षा बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गयी। बयान के अनुसार, रविवार को पूर्वी सिक्किम जिले में शून्य से नीचे के तापमान में अचानक और भीषण हिमपात के दौरान कई पर्यटक वाहन असुरक्षित सड़कों पर फंस गए, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को खराब मौसम परिस्थितियों का सामना करना पड़ा।

इसमें कहा गया है कि स्थिति की जानकारी मिलते ही सेना के जवान तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य शुरू किए। बयान में कहा गया है, ”कुल 46 पर्यटकों को सुरक्षित बचा लिया गया और उन्हें निकटतम सेना शिविर में ले जाया गया, जहां उनकी चिकित्सकीय जांच की गई और उन्हें गर्म आश्रय, गर्म भोजन उपलब्ध कराया गया, उनके लिए हींिटग की व्यवस्था की गयी और अत्यधिक ठंड व ऊंचाई से संबंधित दुष्प्रभावों को कम करने के लिए आवश्यक राहत सामग्री प्रदान की गई।”

घटनास्थल पर मौजूद चिकित्सा दल ने यह सुनिश्चित किया कि बचाए गए सभी व्यक्ति स्थिर हैं और उन्हें आगे ले जाने से पहले उनकी उचित देखभाल की गई है। सेना ने 150 से अधिक पर्यटक वाहनों को सुरक्षित स्थानों तक व्यवस्थित तरीके से पहुंचाने में भी सहायता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button