जम्मू कश्मीर के रामबन में सेना का वाहन खाई में गिरा, जेसीओ सहित तीन जवान बलिदान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 04 May 2025 08:57 PM
जम्मू कश्मीर के रामबन में सेना का वाहन खाई में गिरा, जेसीओ सहित तीन जवान बलिदान
ऑडियो सुनें

रामबन/जम्मू. जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से एक जूनियर कमीशन ऑफिसर (जेसीओ) सहित तीन सैन्यर्किमयों की मौत हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सेना का ट्रक जम्मू से श्रीनगर जा रहे काफिले का हिस्सा था. यह दुर्घटना पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे बैटरी चश्मा के पास हुई.

उन्होंने बताया कि सेना, पुलिस, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसआरडीएफ) और स्थानीय स्वयंसेवकों ने तत्काल संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया. अधिकारियों के मुताबिक, वाहन में सवार तीन सैनिकों की मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान नायब सूबेदार सुजीत कुमार, चालक अमित कुमार और सिपाही मान बहादुर के रूप में हुई है. अधिकारियों के अनुसार, कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद सैन्यर्किमयों के शव खाई से निकाले गए. उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया.

रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलबीर सिंह ने जेसीओ और दो सैनिकों की मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि शुरुआती जांच से संकेत मिला है कि दुर्घटना वाहन में तकनीकी खराबी के कारण हुई और सटीक वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है. सेना की उत्तरी कमान ने मृतक सैन्यर्किमयों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई. उत्तरी कमान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”चार मई को नियमित काफिले में शामिल सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर रामबन के पास एक खाई में गिर गया. इस दुखद हादसे में वाहन में सवार सभी तीन सैन्यर्किमयों की मौत हो गई.” सेना ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह शोक संतप्त परिवारों के साथ है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu