असम: नगांव लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के देवाशीष शर्मा 1,10,629 वोट से आगे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 09 Oct 2026 03:08 PM
असम: नगांव लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के देवाशीष शर्मा 1,10,629 वोट से आगे
ऑडियो सुनें

असम की नगांव लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को मतगणना के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार देवाशीष शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल पर 1,10,629 वोट की निर्णायक बढ़त बना ली। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, पूर्व आईएएस अधिकारी शर्मा को 4,20,705 वोट मिले, जबकि अजमल को 3,10,076 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार शिवमोनी बोरा 75,908 वोट के साथ काफी पीछे हैं। भाजपा उम्मीदवार ने मोरीगांव, राहा, जागीरोड और नगांव-बटद्रवा विधानसभा क्षेत्रों में अच्छी बढ़त बनाई है, जबकि मुस्लिम बहुल ंिढग, समागुरी, लाहरीघाट और रुपहीहाट विधानसभा क्षेत्रों में अजमल आगे हैं।

अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोंिटग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गिनती शुरू हुई। नगांव में दो केंद्रों-डॉसन उच्चतर माध्यमिक स्कूल और नगांव राजकीय बाल विद्यालय में की जा रही है, जहां प्रत्येक केंद्र पर 14-14 मेज लगाई गई हैं।

इस लोकसभा क्षेत्र में नगांव और मोरीगांव जिलों में फैले आठ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। दोनों मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों को किसी भी जुलूस के आयोजन से पहले जिला प्रशासन से अनुमति लेने का निर्देश दिया गया है। मुख्य मुकाबला शर्मा, बोरा और अजमल के बीच है। उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। छह अक्टूबर को हुए उपचुनाव में 76.19 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav