गुवाहाटी: असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभयारण्य (केएनपीटीआर) में एक वयस्क बाघिन मृत मिली है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। गश्त कर रहे गार्डों ने रविवार शाम को बागोरी के पश्चिमी क्षेत्र के काठपोरा इलाके में बाघिन का शव बरामद किया। पार्क के एक अधिकारी ने बताया कि केएनपीटीआर अधिकारियों ने बाघ का पोस्टमार्टम करने और राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के दिशानिदेर्शों के अनुसार उसे दफनाने के लिए एक समिति का गठन किया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार, बाघों की आपसी लड़ाई के कारण बाघिन की मौत हुई थी।
असम: काजीरंगा में बाघिन मृत मिली…
Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 19 Jan 2026 01:02 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 Asam : गुवाहाटी के होटल में गोलीबारी, 06 की मौत, कई घायल, पुलिस ने शुरू की जांच
- 2 New Flying Car: बीए पास युवा ने खुद के दम पर बनाई फलाईंग कार, उड़ाकर दिखाने का प्रयोग सफल रहा, क्या टेस्ला को मात देगी भारत की HAPIDA SKYNeX
- 3 ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने नियुक्त किए 23 पैनल लायर, देखिए सूची
- 4 स्मृति ईरानी के पक्ष में उतरी सरोज पाण्डेय, नाना पटोले के सिलेंडर वाली बाई बयान पर दिया जोरदार जवाब
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By navabharat digital