दुबई एयरपोर्ट के पास हमले की कोशिश, सुरक्षा बलों ने नष्ट किए दो ड्रोन; एक भारतीय समेत चार घायल

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 11 Mar 2026 02:10 PM
दुबई एयरपोर्ट के पास हमले की कोशिश, सुरक्षा बलों ने नष्ट किए दो ड्रोन; एक भारतीय समेत चार घायल
ऑडियो सुनें

दुबई: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (डीएक्सबी) के पास दो ड्रोन गिराए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक भारतीय नागरिक सहित कुल चार लोग घायल हो गए। दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट के आसपास उड़ रहे दो ड्रोन को मार गिराया। इसके बाद ये ड्रोन एयरपोर्ट के पास गिर गए, जिससे आसपास मौजूद लोगों को चोटें आईं।

अधिकारियों के अनुसार इस घटना में दो घाना के नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक भारतीय नागरिक को मध्यम स्तर की चोटें लगी हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसके साथ ही दुबई प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस घटना के बावजूद एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी है और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि ये ड्रोन कहां से आए और इन्हें किस उद्देश्य से उड़ाया गया था।

पश्चिम एशिया संघर्ष- घायल हो गए मोजतबा

बता दें कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब 12वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अभी भी चरम पर है।

ऐसे में उग्र होते हालात के बीच बुधवार को एक बड़ी खबर सामने आई कि ईरान के नवनियुक्त सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई इस्राइल और अमेरिका के हमले में घायल हो गए। इस बात की जानकारी ईरान के राष्ट्रपति के बेटे यूसुफ पेजेशकियन ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि मोजबता अब सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav