ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 12 Aug 2023 12:14 PM
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज नौ और दस सितंबर को दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा उनके तीन देशों के दौरे का हिस्सा होगी। भारत के अलावा अल्बनीज इंडोनेशिया और फिलीपीन भी जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने एक बयान में कहा, “नौ और 10 सितंबर को प्रधानमंत्री, नयी दिल्ली में जी-20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।” बयान में कहा गया है कि जी-20 वैश्विक आर्थिक सहयोग के लिए दुनिया का प्रमुख मंच है और इसमें शामिल होने वाले नेता वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूत, टिकाऊ और लचीले विकास की ओर वापस लाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav