विवादों से परहेज, आस्था को सहेज… विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर सपा ने बनाई नई रणनीति

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की सियासत में समाजवादी पार्टी ने बड़े वैचारिक और रणनीतिक बदलाव के संकेत दिए हैं। पार्टी ने अब विवादित मुद्दों से दूरी बनाते हुए हिंदू प्रतीकों के इस्तेमाल की सोची-समझी रणनीति पर अमल करना शुरू कर दिया है। इस नई दिशा का सबसे ताजा उदाहरण राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाना है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इससे सपा आमजन के बीच खुद को सनातनी और हिंदू सरोकारों के प्रति संवेदनशील पार्टी के रूप में स्थापित करने का प्रयास कर रही है। पार्टी अब उन प्रतीकों और आस्था के केंद्रों से जुड़े मुद्दों पर मुखर हो रही है, जिन पर अमूमन भाजपा का एकाधिकार माना जाता था। राम मंदिर से जुड़े मामले पर पार्टी का रुख साफ करता है कि वह बहुसंख्यक समाज की आस्था से जुड़े विषयों पर बैकफुट पर रहने के मूड में नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button