अयोध्या: प्रधानमंत्री मोदी उज्ज्वला लाभार्थी के घर पहुंचे…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 30 Dec 2023 03:27 PM
अयोध्या: प्रधानमंत्री मोदी उज्ज्वला लाभार्थी के घर पहुंचे…
ऑडियो सुनें

अयोध्या: पीएम मोदी अपने अयोध्या दौरे में उज्ज्वला लाभार्थी के घर पहुंचे। पीएम मोदी टेढ़ी बाजार स्थित मीरा मांझी के घर पर कुछ देर के लिए रुके। पीएम मोदी ने मीरा के परिजनों और घर के बच्चों से बात की। मीरा के हाथ की चाय भी मोदी ने पी।

ये परिवार उज्ज्वला योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी है। सबसे बड़ी बात ये है कि श्रमिक बहन मीरा मांझी पीएम उज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी हैं। मीरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मुझे एक घंटे पहले जानकारी दी गई थी कि कोई नेता घर आएगा। उन्होंने कहा कि यह नहीं बताया गया था कि प्रधानमंत्री आएंगे।

उन्होंने कहा कि हमें बताया गया था कि जो नेता आएगा वह खाना सकता है। ऐसे में हमने खाना तैयार बनाया। पीएम नरेंद्र मोदी आए तो मुझे तो यकीन ही नहीं हुआ। हम सोचने लगे कि हमारे घर प्रधानमंत्री आएं हैं। हमें विश्वास नहीं हो रहा था। उनको देखकर काफी अच्छा लगा। मीरा ने उनके साथ बातचीत की। प्रधानमंत्री ने मीरा से पूछा कि क्या आपने अपना घर अपने मन मुताबिक बनवाया? मीरा ने कहा कि हमने अपना घर अपने मन से बनवाया है।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी शनिवार को सुबह भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या पहुंचे, जहां महर्षि वाल्‍मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया।

अयोध्या पहुंचने के बाद मोदी हवाई अड्डे से ही ‘अयोध्या धाम’ रेलवे स्टेशन के लिए एक रोड शो पर निकले, जहां विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने सड़कों के दोनों तरफ खड़े होकर प्रधानमंत्री का हाथ हिलाकर अभिवादन किया और उनकी तस्वीर भी लेते दिखे। इससे पहले, अयोध्या हवाई अड्डे पर पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने स्वागत किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav