अयोध्या: प्रधानमंत्री मोदी का रामनगरी रोड शो जारी, झलक पाने को लोग उत्साह…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 30 Dec 2023 12:06 PM
अयोध्या: प्रधानमंत्री मोदी का रामनगरी रोड शो जारी, झलक पाने को लोग उत्साह…
ऑडियो सुनें

अयोध्या: भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी को आज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे समेत 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम रेलवे स्टेशन पर नए भवन का लोकार्पण करने के साथ छह वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। अयोध्या में पीएम मोदी का 15 किमी लंबा रोड शो जारी है।

धर्म पथ और राम पथ पर रोड शो जारी
पीएम मोदी का राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से धर्म पथ और राम पथ पर रोड शो जारी है। अब से कुछ ही देर में पीएम मोदी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर नए भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वंदे भारत और अमृत भारत समेत आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

पीएम मोदी की झलक पाने का उत्साह
पीएम नरेंद्र मोदी रोड शो करते हुए अयोध्या पहुंचे हैं, जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। पुष्प वर्षा, रामधन, शंखनाद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति अद्भुत छटा बिखेर रही है। मोदी भी अयोध्या वासियों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं। लोगों में पीएम मोदी की झलक पाने का उत्साह है।

हवाई अड्डे अयोध्या धाम में मंत्री
महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या धाम में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त)।पीएम मोदी आज महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अयोध्या धाम, पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

रोड शो के इंतजार में सुबह से खड़े लोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के इंतजार में लोग सुबह से खड़े हैं। अयोध्या से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन पर पहुंच गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav