आयुष्मान खुराना अभिनीत ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज अगस्त तक टली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 24 Apr 2023 07:55 PM
आयुष्मान खुराना अभिनीत ‘ड्रीम गर्ल 2’ की रिलीज अगस्त तक टली
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ अब 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की. फिल्म से एकता आर. कपूर और शोभा कपूर का बालाजी मोशन पिक्चर्स भी जुड़ा है. यह फिल्म पहले 29 जून को रिलीज होने वाली थी. इस फिल्म में अनन्या पांडे ने भी अभिनय किया है.

‘ड्रीम गर्ल 2’ खुराना अभिनीत 2019 की कॉमेडी-ड्रामा की अगली कड़ी है. फिल्म में खुराना ने करम का किरदार निभाया था जो अपनी आवाज बदलकर पूजा नामक महिला बनकर लोगों को अपनी ओर आर्किषत करता था. बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की संयुक्त प्रबंध निदेशक एकता आर. कपूर ने कहा कि फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स को और बेहतर करने के मकसद से इसकी रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाया गया है.

उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि ‘ड्रीम गर्ल 2’ में पूजा के रूप में आयुष्मान खुराना के किरदार में कोई कमी नहीं दिखे और इसलिए हम पूजा के चेहरे के लिए वीएफएक्स के काम को बेहतर तरीके से अंजाम देने के लिए अतिरिक्त समय ले रहे हैं.’’ बेहद खर्चीले और खतरनाक दृश्यों की शूंिटग करने और फिर उनके संपादन के लिए वीएफएक्स तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है. इस तकनीक के जरिये ‘‘स्पेशल इफैक्ट्स’’ भी डाले जाते हैं.

फिल्म के पहले हिस्से का निर्देशन करने वाले राज शांडिल्य ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ का भी निर्देशन किया है. फिल्म में अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, मनोज जोशी, राजपाल यादव, सीमा पाहवा, मंजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी ने भी अभिनय किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu