बैडमिंटन: एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप के लिये 19 सदस्यीय टीम की घोषणा

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 26 Jun 2025 01:38 PM
बैडमिंटन: एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप के लिये 19 सदस्यीय टीम की घोषणा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रतिभाशाली तन्वी शर्मा को 18 से 27 जुलाई तक इंडोनेशिया के सोलो में होने वाली बैडंिमटन एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप (टीम और व्यक्तिगत) के लिये भारत की 19 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है ।

तन्वी ने बैडंिमटन एशिया महिला टीम चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। जूनियर विश्व नंबर एक पुरूष युगल टीम भार्गव राम एरिगेला और विश्व तेज गोब्बुरू से भी भारत को उम्मीदें होंगी। टीम स्पर्धा 18 से 22 जुलाई तक होंगी जबकि व्यक्तिगत मुकाबले 23 से 27 जुलाई तक खेले जायेंगे।

टीम स्पर्धा रिले प्रारूप में होगी जिसमें 110 अंक तक पहले पहुंचने वाली टीम विजयी होगी। इसकी शुरूआत ग्रुप चरण से होगी जिसके बाद नॉकआउट मुकाबले होंगे। टीम चार से 15 जुलाई तक गुवाहाटी में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र पर एकत्र होगी। एनसीई गुवाहाटी में इस साल के आखिर में बीडब्ल्यूएफ जूनियर विश्व चैम्पियनशिप भी होनी है ।

भारतीय मुक्केबाजी संघ के महासचिव संजय मिश्रा ने कहा ,‘‘ भारत के जूनियर र्सिकट से विश्व स्तरीय प्रतिभायें निकल रही हैं । इस शिविर से इन प्रतिभाओं को पदक जीतने के लिये तैयार किया जायेगा ।’’ टीम :

पुरूष एकल : अंश नेगी, हमार लालथाजुआला, रौनक चौहान, प्रणव राम एन महिला एकल : रूजुला रामू, तन्वी शर्मा, तन्वी रेड्डी, वेन्नाला कालागोटला

पुरूष युगल : भव्या छाबड़ा और परम चौधरी, भार्गव राम एरिगेला और विश्व तेज गोब्बुरू

महिला युगल : वेन्नाला कालागोटला और रेशिका यू , गायत्री रावत और मंसा रावत

मिश्रित युगल : विष्णु केदार कोडे और कीर्ति मंचाला, सी लालरामसंगा और तारिनी सूरी ।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital