बालासोर ट्रेन दुर्घटना : रेलवे के सात कर्मचारी निलंबित

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 12 Jul 2023 07:45 PM
बालासोर ट्रेन दुर्घटना : रेलवे के सात कर्मचारी निलंबित
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर.ओडिशा में बालासोर ट्रेन दुर्घटना के लिए कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा गिरफ्तार किए गए रेलवे के तीन कर्मचारियों सहित कम से कम सात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है. एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी.

दो जून को बालासोर जिले के बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास तीन ट्रेन से जुड़ी दुर्घटना में 293 लोग मारे गए और 1,200 से अधिक घायल हो गए. दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा ने संवाददाताओं से कहा, ”अगर अधिकारी सतर्क होते तो दुर्घटना को टाला जा सकता था.” मिश्रा ने दुर्घटनास्थल का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा, ”रेलवे ने अब तक सात कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है, जिनमें वे तीन कर्मचारी भी शामिल हैं, जिन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया था. नियमों के अनुसार 24 घंटे के लिए गिरफ्तार किए गए कर्मचारी को निलंबित कर दिया जाता है.”

सीबीआई ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर (सिग्नल) अरुण कुमार महंत, सेक्शन इंजीनियर मोहम्मद आमिर खान और तकनीशियन पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया था. उन्हें बुधवार से सीबीआई ने और चार दिन की हिरासत में लिया है. तीनों कर्मचारियों को मंगलवार को पांच दिन की हिरासत पूरी होने के बाद यहां सीबीआई की निर्दष्टि अदालत में पेश किया गया.

इससे पूर्व, दक्षिण पूर्वी सर्कल के रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) द्वारा की गई जांच से पता चला कि स्टेशन के उत्तरी सिग्नल गुमटी पर सिग्नलिंग र्सिकट में छेड़छाड़ के कारण दुर्घटना हुई थी. हावड़ा जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस दो जून को दूसरी लाइन पर एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे उसके अधिकांश डिब्बे पटरी से उतर गए. इसी दौरान कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ डिब्बे उसी समय वहां से गुजर रही बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के आखिरी कुछ डिब्बों पर पलट गए, जिससे यह भीषण हादसा हुआ.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu