बस्तर: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 20 Apr 2023 07:14 PM
बस्तर: तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत
ऑडियो सुनें

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में बृहस्पतिवार को एक तालाब में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी. पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के नगरनार कस्बे में आज दोपहर तालाब में डूबने से प्रियांशु कश्यप (आठ), प्रमोद गोयल (आठ) और विक्की बेसरा (आठ) की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि सभी बच्चे नगरनार कस्बे के दुर्गा चौक इलाके में रहते थे. क्षेत्र के निवासियों के मुताबिक बच्चे दोपहर को अक्सर गोंडीमुड़ा तालाब के करीब खेलते नजर आते थे. आशंका है कि तीनों गर्मी से राहत पाने के लिए तालाब में गए और डूब गए.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब स्थानीय लोगों ने तालाब में बच्चों को डूबते देखा तब उन्हें बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गयी. उन्होंने बताया कि बाद में बच्चों को तालाब से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्चों के माता-पिता भी वहां पहुंच गए. बाद में वह बच्चों को लगभग 20 किलोमीटर दूर जगदलपुर शहर के महारानी अस्पताल ले गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद बस्तर जिले के कलेक्टर चंदन कुमार और जगदलपुर क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रेखचंद जैन महारानी अस्पताल पहुंच गए. उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 VIDEO भाजपा नेता को कारण बताओ नोटिस, अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद का एक्शन
  2. 2 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  3. 3 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  4. 4 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu