मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक, तीन सुरक्षाकर्मी निलंबित…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 28 Feb 2024 12:24 PM
मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक, तीन सुरक्षाकर्मी निलंबित…
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। खबरों के अनुसार एक शख्‍स पिस्‍टल लेकर मुख्‍यमंत्री आवास पहुंचा था, लेकिन सीएम कक्ष के बाहर रोक कर शख्‍स की पिस्‍टल जब्त कर ली गई है।

बताया जा रहा है कि वह शख्‍स सीएम साय से मुलाकात करने आया था। मुख्‍यमंत्री की सुरक्षा के चूक मामले में आठ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री साय के आवास पर एक शख्‍स पिस्‍टल लेकर पहुंच गया।

वीआइपी गाड़ी से आने की वजह से मुख्‍यमंत्री आवास के सुरक्षाकर्मियों उस शख्‍स की चेकिंग नहीं की। लेकिन मुख्‍यमंत्री कक्ष के बाहर जब उस शख्‍स की जांच की गई, उसके पास से एक पिस्‍टल मिला जिसे जब्त कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि शख्‍स जशपुर का रहने वाला है और मुख्‍यमंत्री साय से मिलने के लिए सीएम हाउस पहुंचा था। एडीजी इंटेलिजेंस ने सुरक्षा चकू मामले में तीन सुरक्षाकर्मियों को निलंबित कर दिया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav