CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान- CBI जल्द गिरफ्तार करेगी CGPSC घोटाले के आरोपियों को…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 16 Jul 2024 06:24 PM
CM विष्णुदेव साय का बड़ा बयान- CBI जल्द गिरफ्तार करेगी CGPSC घोटाले के आरोपियों को…
ऑडियो सुनें

रायपुर: CGPSC में कथित अनियमितता पर CBI के प्राथमिकी दर्ज करने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता से वादा किया था कि राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो यहां के युवाओं के साथ CGPSC में जो घोटाले हुए हैं उसकी CBI द्वारा जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी। CBI ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की 2019 और 2022 भर्ती में गड़बड़ी व भ्रष्टाचार को लेकर सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई ने रविवार को छुट्टी के बावजूद नवा रायपुर स्थित पीएससी दफ्तर की तलाशी ली और दस्तावेज जब्त किए गए। फिर सोमवार को एजेंसी ने तत्कालीन चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के रायपुर और भिलाई और सचिव के घरों में छापेमारी की।

सोनवानी को जैसे ही सीबीआई के आने की सूचना मिली, वे सोमवार सुबह अपने गांव सर्वदा से निकल गए। तब से उनका पता नहीं है। सीबीआई टीम पीएससी दफ्तर से सोमवार रात 8 बजे बाहर निकली। जहां से ओएमआर शीट, कम्प्यूटर और अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए है। परीक्षा में चयन हुए अभ्यर्थियों की डिजिटल जानकारी भी ले गए हैं।

इस मामले में सोनवानी, सचिव जीवन किशोर ध्रुव, परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक सहित कई अफसरों, नेताओं पर सीजी सीबीआई हेड ऑफिस के अधिकारी एसएन जाट ने 9 जुलाई को केस दर्ज किया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav