बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट सोनिया बंसल की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती…

बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट सोनिया बंसल की अचानक तबीयत बिगड़ गई है. जिसके चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है. करीबी सूत्रों ने बताया कि कल रात जब सोनिया बंसल एक अवॉर्ड सेरेमनी में शामिल हुई, तभी से उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई.

यहां उनकी हालत लगातार बिगड़ती ही रही और संभालना मुश्किल दिखने लगा तो सोनिया बंसल को तुरंत कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया. एक रिपोर्ट की मानें तो सोनिया बंसल को पिछले चार महीनों से पैनिक अटैक आ रहे हैं. वह मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही हैं. वह खुद को इंस्पायर करके इससे लड़ने की पूरी कोशिश कर रही थीं.

बिग बॉस 17 में अपनी पारी के लिए मशहूर सोनिया बंसल ने इसी साल एक्टर वर्धन पुरी के साथ म्यूजिक वीडियो ‘इश्क हुआ’ में देखा गया था. एक्ट्रेस कड़ी मेहनत कर रही हैं और कुछ दिलचस्प म्यूजिक वीडियो पर काम कर रही हैं.

बता दें कि सोनिया बंसल को इससे पहले को धीरा, ड्रीम स्लेयर, शूरवीर और डुबकी जैसी कुछ अलग प्रोजेक्ट्स में देखा गया है. वह पहले कुछ दिलचस्प हिंदी और तेलुगु फिल्मों का हिस्सा रही हैं. बता दें कि सोनिया बंसल से पहले खबर आई थी कि लेंस लगाने की वजह से एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम जेसमीन भसीन की आंखें खराब हो गई थी. एक्ट्रेस को दिखना बंद हो गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button