अनंतनाग में आतंकियों ने बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 17 Apr 2024 10:15 PM
अनंतनाग में आतंकियों ने बिहार के मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को बिहार के एक मजदूर की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने बिजबेहरा इलाके के जबलीपोरा में राजा शाह को नजदीक से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. अधिकारियों ने बताया कि उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया. यह घटना अनंतनाग लोकसभा क्षेत्र में हुई है जहां सात मई को तीसरे चरण में मतदान होना है.

जम्मू-कश्मीर में दो संदिग्ध आतंकी पकड़े गए

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले से बुधवार को दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए. सेना ने यह जानकारी दी. श्रीनगर स्थित सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ह्लविशिष्ट खुफिया जानकारी पर, 17 अप्रैल को अनंतनाग के नैना, बिजबेहरा में सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान शुरू किया गया था. दो संदिग्धों को पकड़ा गया और उनके कब्जे से एक हथियार, एक हथगोला और अन्य सामग्री जब्त की गई.ह्व सेना ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu