बिहार के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम रखा जाएगा: उपमुख्यमंत्री

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 04 Nov 2024 08:27 PM
बिहार के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अजगैबीनाथ धाम रखा जाएगा: उपमुख्यमंत्री
ऑडियो सुनें

पटना. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को घोषणा की कि भागलपुर जिले के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर हिंदू तीर्थस्थल अजगैबीनाथ धाम के नाम पर रखा जाएगा. पटना में आयोजित एक समारोह में चौधरी ने कहा, “भागलपुर जिले के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का नाम जल्द ही हिंदू तीर्थस्थल अजगैबीनाथ धाम के नाम पर रखा जाएगा. इस संबंध में संबंधित नगर परिषद द्वारा एक प्रस्ताव पारित किया गया है और इसे जल्द ही रेलवे स्टेशन का नाम बदलने के लिए सक्षम प्राधिकरण को भेजा जाएगा.” सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ मंदिर भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर है. मंदिर के प्रांगण में पत्थरों पर बेहतरीन नक्काशी और शिलालेख हैं. यह मंदिर गंगा नदी के तट पर स्थित है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu