बीजापुर: खेलते-खेलते डबरी में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 21 Aug 2024 12:27 PM
बीजापुर: खेलते-खेलते डबरी में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत…
ऑडियो सुनें

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. दुगोली गांव में खेलते-खेलते डबरी में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है. घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, नैमेड थाना क्षेत्र के दुगोली गांव के बीच पारा में निवासरत तेलम परिवार हर दिन की तरह मंगलवार के दिन खेत में काम करने गया हुआ था. परिजनों के साथ दो मासूम बच्चियां भी खेत में गई हुई थी. इस दौरान शाम को खेत में खेलते-खेलते डबरी में गिरने से दोनों मासूमों की डूबने से मौत हो गई.

एक बच्ची का नाम रंजना तेलम और दूसरी बच्ची का नाम पदमा तेलम बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों बच्चों का पंचनामा तैयार कर, पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा दिया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav