बीजापुर : धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 30 Oct 2024 07:23 PM
बीजापुर : धारदार हथियार से ग्रामीण की हत्या

ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की धारदार हथियार से हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुतकेल गांव में नक्सलियों ने दिनेश पुजारी (35) की धारदार हथियार से हत्या कर दी है.

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात हथियारबंद नक्सलियों का दल पुतकेल गांव पहुंचा और धारदार हथियार से दिनेश की हत्या कर वहां से फरार हो गया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया. उन्होंने बताया कि घटनास्थल से माओवादियों की पामेड़ एरिया कमेटी द्वारा जारी पर्चा मिला है जिसमे नक्सलियों ने दिनेश पर पुलिस का मुखबिर होने का आरोप लगाया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बासागुड़ा थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 भारत वेस्टइंडीज वन डे क्रिकेट : वेस्टइंडीज की पारी हुई शुरू, कैंपबेल-ग्रीव्स ओपनिंग में उतरे, कोहली-रोहित पर निगाहें, कहीं टीम इंडिया का गेम न बिगाड़ दें ये 5 विंडीज खिलाड़ी
  2. 2 एक और त्रासदी से घिरा नेपाल, लगातार बारिश के बीच हिमलुंग बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता
  3. 3 असम में हिरासत में लिए गए सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम, अभिजीत दिपके ने किया विरोध, स्कूलों की हकीकत दिखाने आई थी सीजेपी की टीम
  4. 4 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu