बिलासपुर: मोबाइल को लेकर नोक-झोक, 5वीं के छात्र ने आत्महत्या की…

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 21 Nov 2024 12:42 PM
बिलासपुर: मोबाइल को लेकर नोक-झोक, 5वीं के छात्र ने आत्महत्या की…
ऑडियो सुनें

बिलासपुर: कक्षा पांचवीं के छात्र ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस दौरान माता-पिता धान की फसल काटने खेत गए हुए थे. सूचना पर पचपेड़ी पुलिस जांच करने मौके पर पहुंची. पूछताछ में पता चला कि तीन भाइयों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद होता था.

पुलिस को संदेह है कि मोबाइल की बात को लेकर छात्र ने घटना को अंजाम दिया होगा. पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है. पचपेड़ी पुलिस ने बताया कि ग्राम जोंधरा निवासी संतोष केंवट के तीन पुत्र हैं. सबसे छोटा बेटा कबीर केंवट (11) कक्षा पांचवीं के छात्र था.

बुधवार की सुबह संतोष केवट और उसकी पत्नी अपने बच्चों को खाना खिलाकर तैयार कर स्कूल जाने की बात बोलकर खेत चले गए. बड़ा बेटा चंद्र प्रकाश अपने मझला भाई के साथ स्कूल चले गए और कबीर केंवट घर पर रुक गया. दोपहर 1.30 बजे चंद्र प्रकाश स्कूल से घर पहुंचा. तब दरवाजा अंदर से बंद था. उन्होंने दरवाजा खोलने के लिए छोटे भाई कबीर को आवाज लगाई.

लेकिन दरवाजा नहीं खोला. इसके बाद चंद्र प्रकाश ने खिड़की से झांककर देखा तब कबीर का शव फंदे पर लटकते मिला. फिर उन्होंने पड़ोसियों को जानकारी दी. कुछ समय बाद संतोष और उसकी पत्नी भी घर आ गई. पुलिस की टीम ने दरवाजा को तोड़कर कमरे में प्रवेश किया. शव को फंदे से उतारकर तलाशी ली.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital