जद(एस) का सफाया कर देना चाहती हैं भाजपा और कांग्रेस : कुमारस्वामी

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Tue, 10 May 2022 06:38 PM
जद(एस) का सफाया कर देना चाहती हैं भाजपा और कांग्रेस : कुमारस्वामी
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस उनकी पार्टी जनता दल सेक्युलर का ‘सफाया’ करने के लिए उसकी मजबूत उपस्थिति वाले पुराने मैसूरू क्षेत्र में उसके नेताओं को लालच दे रही हैं लेकिन दोनों ही पार्टियां इसमें सफल नहीं होंगी. जद(एस) पर ‘पारिवारिक राजनीति’ करने का आरोप लगाने वालों पर पलटवार करते हुए उन्होंने दावा किया कि उनके पिता व पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने इस क्षेत्रीय दल को बचाये रखने के लिए कई जोखिम मोल लिये हैं.

कुमारस्वामी ने कहा, ‘‘ कांग्रेस और भाजपा के नेता जद(एस) के नेताओं को लालच देकर, उसके गढ़ में सेंध लगाने के लक्ष्य के साथ पुराने मैसूरू की चर्चा कर रहे हैं और यही उनका एजेंडा है.’’उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि ये दोनों ही दल बस कुछ नेताओं को लोभ देकर पुराने मैसूरू के लोगों का विश्वास नहीं जीत सकते और उन्हें विश्वास है कि ‘सच्चे’ जद(एस) समर्थक एवं कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर नहीं जायेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news