भाजपा ने सिरसा को राष्ट्रीय सचिव, अनिल एंटनी को प्रवक्ता नियुक्त किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 29 Aug 2023 10:22 PM
भाजपा ने सिरसा को राष्ट्रीय सचिव, अनिल एंटनी को प्रवक्ता नियुक्त किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के पूर्व प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा को मंगलवार पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और पूर्व रक्षा मंत्री व कांग्रेस नेता ए के एंटनी के पुत्र अनिल एंटनी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया. भाजपा महासचिव अरुण सिंह की ओर जारी दो अलग-अलग विज्ञप्तियों में कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सिरसा को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव और अनिल एंटनी को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है.

उन्होंने कहा, ”यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी.” सिरसा पहले शिरोमणि अकाली दल में थे. वर्ष 2021 में उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया था. वह दिल्ली विधानसभा में राजौरी गार्डन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं. अनिल एंटनी पहले कांग्रेस में थे. वह इसी वर्ष भाजपा में शामिल हुए. उन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाया गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu