भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा: अमेरिकी यात्रा परामर्श में पाक की स्थिति भारत से खराब

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Jun 2025 09:45 PM
भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा: अमेरिकी यात्रा परामर्श में पाक की स्थिति भारत से खराब
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भाजपा ने मंगलवार को कहा कि अपने नागरिकों के लिए अमेरिका द्वारा जारी किये गये यात्रा परामर्श में पाकिस्तान की स्थिति भारत से भी खराब है. उसने कांग्रेस पर यह दावा करने के लिए निशाना साधा कि अमेरिका ने अपने नागरिकों को भारत की यात्रा करने को लेकर आगाह किया है, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान को लेकर उसने ऐसा नहीं किया है.

भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि अमेरिका के अद्यतन यात्रा परामर्श में पाकिस्तान और बांग्लादेश को ”स्तर 3” पर रखा गया है, जिसका तात्पर्य है कि उसके नागरिकों को इन देशों की यात्रा पर पुर्निवचार करना चाहिए. भाजपा नेता का कहना है कि भारत ”स्तर 2” पर है, जिसका मतलब है कि (भारत यात्रा के दौरान) अमेरिकी नागरिकों को अधिक सावधानी बरतनी चाहिए. पाकिस्तान और बांग्लादेश के लिए परामर्श को क्रमश? मार्च और अप्रैल में अद्यतन किया गया था जबकि भारत के लिए सलाह कुछ दिन पहले जारी की गई थी.

मालवीय ने कहा, ” कांग्रेस के विचित्र दावे के विपरीत, परामर्श में पाकिस्तान को भारत से भी बदतर बताया गया है. कांग्रेस को झूठ बोलने और पाकिस्तान के समर्थक की तरह व्यवहार करने पर शर्म आनी चाहिए. यह विपक्ष की राजनीति नहीं है-यह विश्वासघात है.” कांग्रेस ने दावा किया था कि यात्रा परामर्श भारत की छवि बिगाड़ता है. उसने मांग की थी कि सरकार को अपना विरोध दर्ज कराना चाहिए तथा उच्चतम स्तर पर इस पर कड़ा रुख अपनाना चाहिए. विपक्षी पार्टी ने यह भी दावा किया कि नरेन्द्र मोदी सरकार की विदेश नीति पूरी तरह से ”असफल” हो गई है.

अमेरिका ने भारत की यात्रा करने वाले अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया, जिसमें उनसे अपराध और बलात्कार के कारण ”अधिक सावधानी” बरतने का आग्रह किया गया तथा आतंकवाद के कारण देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों के कुछ हिस्सों की यात्रा न करने की सलाह दी गई.

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने प्रेसवार्ता में कहा, ”हालांकि, पाकिस्तान के लिए इस तरह का कोई परामर्श जारी नहीं किया गया है जबकि वह एक आतंकवादी देश है तथा मसूद अजहर, हाफिज सईद, दाऊद इब्राहिम जैसे आतंकवादियों को पनाह दे रहा है.” अमेरिकी विदेश विभाग की वेबसाइट पर सात मार्च को जारी एक परामर्श में कहा गया, ”आतंकवाद और सशस्त्र संघर्ष की आशंका के कारण पाकिस्तान की यात्रा पर पुर्निवचार करें.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu