भाजपा चुनौतीपूर्ण समय का सामना कर रही; राजनीतिक बदलाव के लिए बाधाओं को दूर करने की जरूरत : अन्नामलाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 26 Sep 2023 09:49 PM
भाजपा चुनौतीपूर्ण समय का सामना कर रही; राजनीतिक बदलाव के लिए बाधाओं को दूर करने की जरूरत : अन्नामलाई
ऑडियो सुनें

कोयंबटूर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के प्रमुख के. अन्नामलाई ने कहा कि उनकी पार्टी के लिए आने वाला समय चुनौतीपूर्ण है और पार्टी को कुछ लोगों का विरोध करने की खातिर तैयार रहना चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने ‘राजनीतिक बदलाव’ लाने के लिए सभी बाधाओं को पार करने का संकल्प व्यक्त किया.

उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वह लोगों का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं और वह चाहते हैं कि पार्टी कार्यकर्ता उन लोगों का मुकाबला करने के लिए तैयार रहें जो उनका विरोध करते हैं. ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) ने सोमवार को भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से बाहर होने की घोषणा की थी.

इस घटनाक्रम के परोक्ष संदर्भ में, अन्नामलाई ने कहा, “हमने राजनीतिक बदलाव की जरूरत देखी है. यह एक चुनौतीपूर्ण समय है. हमें कई लोगों का विरोध करने की जरूरत है.” वह सोमवार देर रात पोलाची में अपनी ”मेरी भूमि, मेरे लोग” पदयात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.

भाजपा नेता ने कहा कि “अगर मैं कुछ चीजें नहीं करूंगा तो मैं वह भरोसा खो दूंगा जो आपने मुझ पर कायम रखा है… हमें चुनौतियों का सामना करने, बाधाओं को दूर करने, कुछ व्यक्तियों का विरोध करने के लिए एक रुख अपनाने की जरूरत है.” अन्नामलाई ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए पार्टी को तैयार होने की जरूरत है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu