जन्मभूमि मंदिर और ज्ञानवापी मंदिर बनवाने के लिए भाजपा को 400 सीट जीतने की जरूरत: हिमंत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 May 2024 09:28 PM
जन्मभूमि मंदिर और ज्ञानवापी मंदिर बनवाने के लिए भाजपा को 400 सीट जीतने की जरूरत: हिमंत
ऑडियो सुनें

रांची. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि अगर भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीतीं तो वह मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर और काशी में ज्ञानवापी मंदिर बनवाएगी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शर्मा ने यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस पर हिंदू भावनाओं के दमन का भी आरोप लगाया. शर्मा ने कहा कि वर्षों बाद देश में “हिंदू जागृति” आई है और पूरे भारत में इस “मोदी सुनामी” के बीच उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकती.

असम के मुख्यमंत्री ने कहा, ह्ल कांग्रेस अपने शासनकाल में एक कानून लेकर आई थी, जिसमें कहा गया था कि कोई भी दीवानी अदालत, उच्च न्यायालय या उच्चतम न्यायालय में कृष्ण जन्मभूमि और तथाकथित ज्ञानवापी मस्जिद के स्वामित्व पर फैसला नहीं दे सकता. क्या ऐसा कानून स्वीकार्य है जो हमें भगवान के मंदिर बनाने से रोकता हो?ह्व उन्होंने कहा कि देश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए भी भाजपा को 400 सीट की जरूरत है.

शर्मा ने झारखंड में “घुसपैठ” को रोकने की जरूरत पर भी जोर दिया और आगाह किया कि अगर ऐसा न हुआ तो मूल निवासी “20 वर्ष में अल्पसंख्यक हो जाएंगे”और बांग्लादेशी घुसपैठिए “ल निवासी बन जाएंगे.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu