भाजपा ने मोदी को मिल रहे जन समर्थन को दर्शाता नया प्रचार वीडियो जारी किया

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 10 Apr 2024 01:47 PM
भाजपा ने मोदी को मिल रहे जन समर्थन को दर्शाता नया प्रचार वीडियो जारी किया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए ‘तभी तो सब मोदी को चुनते हैं’ गीत पर आधारित एक नया वीडियो जारी किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए विविध पृष्ठभूमि वाले लोगों के समर्थन को दर्शाने के लिए 12 विभिन्न भारतीय भाषाओं में इस गीत को प्रस्तुत किया गया है।

भाजपा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘देश के हर कोने से, विविध पृष्ठभूमि के लोग, हर भाषा में बोल रहे हैं और एक स्वर में कह रहे हैं – हमारे सामूहिक सपनों ने उड़ान भरी है।’’ गीत में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि मोदी ने 2014 में सत्ता में आने के बाद से लोगों की उम्मीदों को कैसे पूरा किया है।
पार्टी ने कहा, ‘‘सपने नहीं, हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।’’ भाषा ब्रजेनद्र ब्रजेन्द्र मनीषा

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav