छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी भाजपा : विष्णुदेव साय

सिंगरौली. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की सभी 11 लोकसभा सीटों के साथ-साथ मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत हासिल करेगी. आगामी लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की रणनीति के तहत आयोजित बुद्धिजीवियों की एक बैठक में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे साय ने सभी सीटों पर भाजपा की जीत का दावा किया.

साय ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “मध्य प्रदेश में हम (भाजपा) लोकसभा की सभी 29 सीटें जीतेंगे. वहीं छत्तीसगढ़ में लोगों ने कांग्रेस का कुशासन देखकर विधानसभा चुनाव (नवंबर) में हमें 54 सीटें दीं. जनता हमें सभी 11 लोकसभा सीटें जिताएगी.” दिल्ली में जारी भाजपा की बैठक के बारे में पूछे जाने पर साय ने कहा कि वह बैठक लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए है.

Related Articles

Back to top button