वंचित वर्गों से शिक्षा का अधिकार छीनने वाला है भाजपा का विकास मॉडल: राहुल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 30 Jun 2025 07:45 PM
वंचित वर्गों से शिक्षा का अधिकार छीनने वाला है भाजपा का विकास मॉडल: राहुल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में सैकड़ों सरकारी स्कूल बंद करने की तैयारी के दावे वाली खबर का हवाला देते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का विकास मॉडल गरीबों और वंचित वर्ग के बच्चों से शिक्षा का अधिकार छीनने का मॉडल है. उन्होंने यह भी कहा कि स्कूल बंद करना शिक्षा का अधिकार कानून पर सीधा हमला है.

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फेसबुक पर पोस्ट किया, ”भाजपा का विकास मॉडल ग.रीबों से, खासकर एससी, एसटी और ओबीसी बच्चों से, शिक्षा का अधिकार छीनने वाला मॉडल है. उत्तर प्रदेश में 5,000 से अधिक सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं. 2014 से अब तक देशभर में 84,441 सरकारी स्कूल बंद किए गए हैं, जिनमें से अधिकांश तीन भाजपा शासित राज्यों – उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और असम में बंद हुए हैं.” उन्होंने आरोप लगाया कि यह सिर्फ स्कूल बंद करना नहीं है, बल्कि संविधान में दिए गए शिक्षा के अधिकार और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के उस ऐतिहासिक कानून पर सीधा हमला है, जिसने हर गांव के बच्चे को स्कूल तक पहुंचाया और नामांकन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी की थी.

राहुल गांधी ने कहा, ”बाबासाहेब आंबेडकर ने कहा था कि शिक्षा शेरनी का दूध है, जो पीएगा वह दहाड़ेगा. लेकिन आज शिक्षा ही छीनी जा रही है.” उन्होंने दावा किया कि स्कूल बंद करने के फैसले के ख.लिाफ. छात्र और शिक्षक सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज. सुनने के बजाय उन्हें सताने और शिक्षा व्यवस्था को और कमज़ोर करने में जुटी है. कांग्रेस नेता ने कहा, ”ज.रूरत इसे मजबूत करने और हर बच्चे तक समान, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने की है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu