प.बंगाल में भाजपा की चुनावी जीत देश की जनता को मोदी-शाह का तोहफा: विजयवर्गीय

इंदौर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पक्ष में रुझान आने के बीच मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को कहा कि बंगाल में भाजपा की चुनावी जीत देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का बहुत बड़ा तोहफा है। उन्होंने निवर्तमान तृणमूल कांग्रेस सरकार पर देशविरोधी तत्वों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके कार्यकाल में पश्चिम बंगाल के रास्ते आतंकवादी, अवैध हथियार और नकली नोट भारत में दाखिल हो रहे थे।

विजयवर्गीय ने इंदौर में संवाददाताओं से कहा,”पश्चिम बंगाल में भाजपा की चुनावी जीत प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व के जादू और गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति का परिणाम है।” उन्होंने कहा कि यह जीत देश की जनता के लिए मोदी और शाह का बहुत बड़ा उपहार है क्योंकि तृणमूल कांग्रेस के शासन में पश्चिम बंगाल ‘देशविरोधी गतिविधियों का केंद्र’ बनता जा रहा था।

विजयवर्गीय, भाजपा के केंद्रीय संगठन में पश्चिम बंगाल के प्रभारी महासचिव रह चुके हैं। विजयवर्गीय ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस और उनके सहयोगी नेता केवल अपनी कुर्सी बचाने की ंिचता में ‘देशविरोधी तत्वों’ को संरक्षण दे रहे थे।

भाजपा नेता ने दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार के शासन में पश्चिम बंगाल ‘देश की आंतरिक सुरक्षा को खराब करने वाला ‘गेट-वे’ (प्रवेश द्वार) बन गया था और इस राज्य के जरिए आतंकवादी, अवैध हथियार और नकली नोट भारत में दाखिल हो रहे थे। विजयवर्गीय ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने, संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) बनाए जाने और नक्सलवाद के खात्मे की तरह महत्वपूर्ण है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button