बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया ! नाव पर सवार लोग भोज में शामिल होने जा रहे 13 लोगों की मौत हो गई। इसमें अधिकाशं बच्चे हैं।
PM मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया है। मृतकों के परिजनों को कुल ₹6 लाख की सहायता का ऐलान हुआ है। वैशाली में कल हुई नाव दुखांतिका में मरने वालों का आंकड़ा 17 तक पहुंच गया है। इनमें ज्यादातर बच्चे व लड़कियां थीं। बताया जा रहा है कि छोटी नाव में 20 से 25 लोग सवार थे, जो रात में मृत्यु भोज करने जा रहे थे।
नाव पर करीब 25 लोग सवार थे। 3 लोगों को सुरक्षित बचाए जाने की सूचना है। 9 लोग लापता बताए जा रहे हैं।13 बच्चों की मौत की खबर है। मृतकों में एक ही परिवार की 7 मासूम बच्चियां शामिल बताई जा रही हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाव जर्जर थी और उसमें क्षमता से अधिक लोग सवार थे। नाव में पानी भरने के बाद वह डूब गई। स्थानीय गोताखोरों के साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है।
जिलाधिकारी वर्षा सिंह के अनुसार, हादसा रात करीब 8:30 बजे राघोपुर थाना क्षेत्र में हुआ। यह स्थान जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, नाव पर 15 से 20 लोग सवार थे, जिनमें ज्यादातर बच्चे थे। हालांकि, नाव में सवार लोगों की सही संख्या का पता अभी नहीं चल पाया है।
दो बड़े सवाल…
कश्मीर में चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज बन सकता है, तो बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों में सुरक्षित आवागमन के स्थायी विकल्पों पर गंभीरता से काम क्यों नहीं हो सकता?
इतनी बड़ी घटना अगर रात में हुई जो इलाका जलमग्न रहता है उस क्षेत्र में SDRF की टीम क्यों नहीं थी.?