VIDEO : किसी और एक्ट्रेस के साथ लालबागचा राजा पहुंचे गोविंदा, गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया, पत्नी को दी चेतावनी, देखिए वीडियो

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 23 Sep 2026 02:27 PM
VIDEO : किसी और एक्ट्रेस के साथ लालबागचा राजा पहुंचे गोविंदा, गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया, पत्नी को दी चेतावनी, देखिए वीडियो

ऑडियो सुनें

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा हाल ही में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे, जहां उनके साथ उनकी आगामी फिल्म की मुख्य अभिनेत्री रानी स्वर्णकार भी नज़र आईं। दोनों ने साथ मिलकर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। गोविंदा अपनी आगामी फिल्म ‘रूपा’ के जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं।

हाल ही में गणेशोत्सव के पावन अवसर पर अभिनेता मुंबई के प्रतिष्ठित ‘लालबागचा राजा’ के दरबार में गणपति बाप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ फिल्म की मुख्य अभिनेत्री रानी स्वर्णकार भी मौजूद थीं। मंदिर में जहां गोविंदा सफेद रंग के पारंपरिक परिधान में नजर आए, वहीं रानी ने लाल और सरसों के शेड्स का एथनिक पहनावा चुना था। दोनों ने भगवान गणेश की अंतिम आरती में हिस्सा लिया, जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पत्नी के इन गंभीर आरोपों पर गोविंदा ने भी चुप्पी तोड़ते हुए एक वीडियो संदेश जारी कर तीखा पलटवार किया है। अभिनेता ने अपनी पत्नी और उनके साथ जुड़े लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘आपके पीछे जो गिरोह काम कर रहा है, उसकी सच्चाई सभी जानते हैं और यह बात जल्द सबके सामने आ जाएगी। इसलिए ऐसी बयानबाजी आपको शोभा नहीं देती। भविष्य में आपको मेरी जरूरत पड़ सकती है, कृपया पॉडकास्ट के जरिए अपमान करना बंद करें और अपनी सीमा में रहें।’जुलाई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोविंदा ने रानी को अपनी फिल्म की नई सह-कलाकार के रूप में मीडिया से मिलवाया था, जिसके बाद से ही यह विवाद लगातार गहराता जा रहा है।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 शिवसेना उबाठा सीईसी कुमार जाएंगे जेल: एसआईआर को लेकर निर्वाचन आयोग में ‘मतभेदों’ पर आई खबर के बाद राउत का दावा
  2. 2 Breaking : असम के प्रभारी बने मंगल पाण्डे, दो सह प्रभारी फांग्नोन कोन्याक एवं मनोज दिग्गा, ओडिशा राज्य की प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, अरूणाचल प्रदेश का प्रभार डॉ. देवेश कुमार को, जानिए पूर्वोत्तर राज्यों का प्रभार किन्हें मिला!
  3. 3 घर छोड़ने के आधार पर हुए तलाक के बावजूद गुजारा भत्ता मांग सकती है महिला: उच्च न्यायालय
  4. 4 Big Breaking : छत्तीसगढ़ से विधायक गोमती साय गुजरात राज्य की सह प्रभारी बनी, आदिवासी नेत्री पर बड़ा भरोसा जताया भाजपा आलाकमान ने, विधायक सौरभ सिंह झारखण्ड के सह प्रभारी
By Navabharat News Group