ब्रिटेन : लिवरपूल में फुटबाल प्रशंसकों की भीड़ में कार घुसी, चार बच्चों सहित 50 लोग हुए घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 27 May 2025 08:06 PM
ब्रिटेन : लिवरपूल में फुटबाल प्रशंसकों की भीड़ में कार घुसी, चार बच्चों सहित 50 लोग हुए घायल
ऑडियो सुनें

लंदन. इंग्लैंड की ‘प्रीमियर लीग चैंपियनशिप’ में लिवरपूल फुटबाल क्लब की जीत का जश्न मना रहे लोगों की भीड़ में कार घुसा देने की घटना में चार बच्चों सहित कम से कम 50 लोग घायल हुए हैं. यह घटना सोमवार शाम को हुई, जब लिवरपूल की सड़कों पर हजारों लोग लिवरपूल फुटबॉल क्लब द्वारा प्रीमियर लीग जीतने का जश्न मना रहे थे. कार, वाटर स्ट्रीट पर भीड़ को रौंदते हुए निकल गई.

लिवरपूल सिटी मेट्रो के मेयर स्टीव रोथरम ने मंगलवार को बताया कि घायल हुए 50 लोगों में से चार बच्चे ”अभी भी अस्पताल में गंभीर हालत में हैं.” घटना के दो घंटे के भीतर, लिवरपूल क्षेत्र से मर्सीसाइड पुलिस ने 53 वर्षीय एक ब्रिटिश व्यक्ति को गिरफ्तार किया.
पुलिस ने कहा कि इस घटना को आतंकवाद से जोड़कर नहीं देखा जा रहा है.

सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो क्लिप में लिवरपूल फुटबॉल क्लब के जश्न के बाद, भीड़ में मौजूद लोगों को कार के ड्राइवर के करीब जाने की कोशिश करते हुए देखा जा सकता है. भीड़ में से एक व्यक्ति कार का दरवाजा खोलने में कामयाब रहा. इसके बाद, चालक ने कार का दरवाजा बंद कर दिया और अचानक वाहन की गति बढ.ा दी.

मंगलवार को ‘बीबीसी रेडियो 5 लाइव’ से बात करते हुए मेयर रोथरम ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि गंभीर रूप से घायल हुए लोग ”बहुत जल्द ठीक हो जाएंगे.” प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने कहा कि उन्होंने इस घटना के बारे में रोथरम से बात की है. उन्होंने कहा कि हर किसी को खासकर बच्चों को, इस भयावह घटना के बिना अपने नायकों की जीत का जश्न मनाना चाहिए था. मर्सीसाइड फायर एंड रेस्क्यू र्सिवस के मुख्य अग्निशमन अधिकारी निक सियरले ने कहा कि कार के नीचे फंसे चार लोगों, जिनमें एक बच्चा भी शामिल है, को अग्निशमन र्किमयों ने बचा लिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu