बलौदाबाजार: साले ने जीजा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 15 Jun 2023 01:51 PM
बलौदाबाजार: साले ने जीजा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतारा, गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

बलौदाबाजार: भाटापारा में एक भाई ने अपने बहन के सुहाग को उजाड़ दिया है. जहां साले ने जीजा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया. घटना के बाद लहूलुहान हालात मे जीजा को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है. हालांकि, पुलिस ने कातिल साले को गिरफ्तार कर लिया है.

बता दें कि, पूरा मामला भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के पटपर का है. यहां आपसी रंजिश के चलते साले ने अपने जीजा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav