बजट देश हित का कम, राजनीतिक स्वार्थ का ज्यादा: मायावती

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 01 Feb 2025 03:13 PM
बजट देश हित का कम, राजनीतिक स्वार्थ का ज्यादा: मायावती
ऑडियो सुनें

लखनऊ: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शनिवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए सरकार द्वारा लोकसभा में पेश किए गए बजट की आलोचना करते हुए कहा कि यह बजट देश हित का कम, ‘‘राजनीतिक स्वार्थ’’ का ज्यादा लगता है।

मायावती ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘देश में महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी की जबरदस्त मार के साथ ही सड़क, पानी, शिक्षा, सुख-शान्ति आदि जरूरी बुनियादी सुविधाओं के अभाव के कारण लगभग 140 करोड़ की जनसंख्या वाले भारत में लोगों का जीवन काफी त्रस्त है, जिसका केंद्रीय बजट के माध्यम से भी निवारण होना जरूरी।’’

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘किन्तु वर्तमान भाजपा सरकार का बजट भी कांग्रेस की ही तरह, राजनीतिक स्वार्थ का अधिक, जन एवं देशहित का कम लगता है। अगर ऐसा नहीं है तो इस सरकार में भी लोगों का जीवन लगातार तंग, बदहाल व दुखी क्यों? ‘विकसित भारत’ का सपना बहुजनों के हित का भी होना जरूरी।’’ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज लोकसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 50.65 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital