रायपुर में चौथे दिन भी बुलडोजर कार्रवाई, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया…

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Dec 2023 02:04 PM
रायपुर में चौथे दिन भी बुलडोजर कार्रवाई, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया…
ऑडियो सुनें

रायपुर: रायपुर में चौथे दिन भी निगम का बेधड़क होकर बुलडोजर दौड़ रहा है। अलग-अलग वार्डो के अतिक्रमण में हुई कार्रवाई के बाद अब बुलडोजर ने अपना रुख खुद महापौर के वार्ड कालीबाड़ी की तरफ मोड़ लिया है। यहाँ निगम के निर्देश पर एक बार फिर बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिली है। यहाँ पूरा एक्शन खुद महापौर एजाज ढेबर के वार्ड में देखने को मिला है।

जानकारी के अनुसार कालीबाड़ी में सड़क के ऊपर सरकारी जमीन पर ही अवैध दुकानें बनाई गई थी जिसे ढहा दिया गया है। इस बारे में यह भी बताया जा रहा है कि बीते तीन साल से कार्रवाई लंबित थी, लेकिन अब इस निगम प्रशासन ने इस पर गंभीरता दिखाई है।

इलाके में अतिक्रमणकारियों का हौसला इतना बढ़ा हुआ था कि निगम मुख्यालय के ठीक सामने सड़क पर ही अवैध दुकानें तान दी गई थी जिसे अब ढहा दिया गया है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu