केंद्र सरकार सूर्य पर मिशन भेज सकती है, लेकिन उसे पहले देश में प्याज के मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए: सामना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 25 Aug 2023 07:54 PM
केंद्र सरकार सूर्य पर मिशन भेज सकती है, लेकिन उसे पहले देश में प्याज के मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए: सामना
ऑडियो सुनें

मुंबई. शिवसेना (यूबीटी) ने शुक्रवार को कहा कि नरेन्द्र मोदी नीत सरकार सूर्य पर एक मिशन भेज सकती है, लेकिन उसे पहले देश में प्याज के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, अन्यथा सत्तारूढ. दल को इस बात का एहसास भी नहीं होगा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिये उसका अभियान कब गड़बड़ हो जाएगा. शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ के एक संपादकीय में पार्टी ने केंद्र सरकार के प्याज पर 40 फीसदी निर्यात शुल्क लगाने के फैसले की आलोचना की है.

संपादकीय में कहा गया है,”देश के लोगों को चंद्र मिशन, सूर्य मिशन और शुक्र मिशन जैसे अभियानों में लगाया जा रहा है. सूर्य मिशन ठीक है, लेकिन ज्यादा जरूरी है कि राज्य में प्याज का मुद्दा सुलझे.” महाराष्ट्र के नासिक, अहमदनगर और पुणे जिले प्याज के उत्पादन के लिए जाने जाते हैं. किसानों का एक समूह केंद्र सरकार के प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाने के फैसले को लेकर प्रदर्शन कर रहा है.

इसमें कहा गया,”आप सूर्य पर मिशन भेजिये, लेकिन उससे पहले आपको यह सुनिश्चित करना चाहिए कि प्याज का मुद्दा सुलझ जाए. वरना आपका वर्ष 2024 का अभियान(लोकसभा चुनाव) गड़बड़ हो जाएगा और आपको एहसास भी नहीं होगा.” भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन(इसरो) के चंद्रयान-3 ने बुधवार को चंद्रमा पर सफलतापूर्वक उतरकर इतिहास रच दिया था. इसरो ने सूर्य, शुक्र और गगनयान अभियान की भी योजना बनाई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu