पीटी ऊषा को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित करेगी ‘सेंट्रल यूनिर्विसटी ऑफ केरल’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 22 Mar 2023 07:34 PM
ऑडियो सुनें

कासरगोड. ‘सेंट्रल यूनिर्विसटी ऑफ केरल’ ने बुधवार को कहा कि वह महान ट्रैक एंव फील्ड एथलीट पीटी ऊषा को खेलों में उनके अपार योगदान के लिये मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित करेगी. आधिकारिक बयान के अनुसार ऊषा भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष ऊषा केरल के इस विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित की जाने वाली पहली सदस्य होंगी. ऊषा ने एशियाई खेलों और एशियाई चैम्पियनशिप में देश के लिये कुल 33 पदक जीते हैं जिसमें 19 स्वर्ण पदक हैं.
वह एशियाई खेलों में लगातार चार पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu