रणजी ट्रॉफी: चंडीगढ़ ने छत्तीसगढ़ को 54 रन से हराया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Feb 2025 09:36 PM
रणजी ट्रॉफी: चंडीगढ़ ने छत्तीसगढ़ को 54 रन से हराया
ऑडियो सुनें

रायपुर. तेज गेंदबाज जगजीत सिंह के शानदार प्रदर्शन की बदौलत चंडीगढ़ ने रविवार को यहां एलीट ग्रुप डी रणजी ट्रॉफी मैच में छत्तीसगढ़ पर छोटे लक्ष्य का आसानी से बचाव करते हुए 54 रन से जीत दर्ज की. छत्तीसगढ़ को जीत के लिए 177 रन का लक्ष्य मिला लेकिन टीम 122 रन पर आउट हो गई.

इस परिणाम के साथ चंडीगढ़ की टीम ग्रुप डी तालिका में 25 अंक के साथ सौराष्ट्र और तमिलनाडु के बराबर पहुंच गई. लेकिन इस सत्र में कम बोनस अंक जीतने के कारण क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करने से चूक गई. चार विकेट पर 222 रन से आगे खेलते हुए चंडीगढ़ ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और दूसरी पारी में 299 रन पर आउट हो गया.

तेज गेंदबाज रवि किरण ने 63 रन देकर पांच विकेट झटके. चंडीगढ़ को 300 से कम स्कोर पर आउट करने में उनका मुख्य योगदान रहा. कप्तान मनन वोहरा 54 रन की पारी के साथ दूसरी पारी में शीर्ष स्कोरर रहे जबकि मयंक सिद्धू और अमृत लुबाना ने क्रमश? 47 और 43 रन बनाए. हालांकि 177 का लक्ष्य छत्तीसगढ़ के लिए बहुत कठिन साबित हुआ क्योंकि चंडीगढ़ के गेंदबाजों ने उन्हें केवल 30.1 ओवर में ढेर कर दिया.

जगजीत ने छह विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया, वहीं ऑफ स्पिनर विशु कश्यप ने टूर्नामेंट के अपने आखिरी मैच में छत्तीसगढ़ के तीन बल्लेबाजों को आउट करके जीत का मार्ग प्रशस्त किया. छत्तीसगढ़ के लिए दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज आयुष पांडे ने 74 गेंद पर 41 रनों की पारी खेली जबकि प्रतीक यादव और सुमित रुइकर ने क्रमश: 27 और 26 रन का योगदान दिया जबकि अन्य बल्लेबाज बिना संघर्ष किए आउट हो गए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu