चंद्रयान-3 की सफलता: शनिवार को बेंगलुरु में इसरो के वैज्ञानिकों से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 25 Aug 2023 07:38 PM
चंद्रयान-3 की सफलता: शनिवार को बेंगलुरु में इसरो के वैज्ञानिकों से मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की टीम को बधाई देने के लिए शनिवार सुबह बेंगलुरु आएंगे. मोदी इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) में एक घंटा रुकेंगे और इसरो के वैज्ञानिकों से मुलाकात करेंगे.

चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल बुधवार शाम को जब चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा, उस समय मोदी जोहानिसबर्ग में थे और वह आईएसटीआरएसी में मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) में इसरो टीम के साथ डिजिटल तरीके से जुड़े थे. मोदी जोहानिसबर्ग में 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे थे.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सूत्रों के अनुसार पार्टी नेता और कार्यकर्ता दो स्थानों – हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) हवाई अड्डे के बाहर और आईएसटीआरएसी के नजदीक स्थित जलाहल्ली क्रॉस पर मोदी का स्वागत करेंगे. मोदी चंद्रयान-2 मिशन के ‘विक्रम’ लैंडर की योजनाबद्ध ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ देखने के लिए छह सितंबर, 2019 की रात भी बेंगलुरु आए थे. हालांकि सात सितंबर की सुबह, चंद्रमा की सतह पर उतरने से बमुश्किल कुछ मिनट पहले, चंद्रमा की सतह से सिर्फ 2.1 किलोमीटर ऊपर, इसरो का यान से संपर्क टूट गया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu