इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा चांडी का नाम: फारूक अब्दुल्ला

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 19 Jul 2023 05:29 PM
इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों से लिखा जाएगा चांडी का नाम: फारूक अब्दुल्ला
ऑडियो सुनें

श्रीनगर: नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने अपने गृह राज्य के लिए जो किया, उसके लिए उनका नाम इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। चांडी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे, जिनका लंबे अरसे तक बीमारी से जूझने के बाद मंगलवार को बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। उन्होंने दो बार केरल के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं।

चांडी के बारे में बात करते हुए अब्दुल्ला ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”उनके (चांडी) बारे में सबसे अच्छी बात यह थी कि वह लोगों से प्यार करते थे और लोग उनसे प्यार करते थे। वह 45 वर्ष तक (जन) प्रतिनिधि रहे, वह केरल के मुख्यमंत्री भी रहे। केरल और देश की अखंडता के लिए उन्होंने जो काम किया है, उसके लिए उनका (चांडी का) नाम (इतिहास में) सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा।” उन्होंने कहा, ”मेरी पास कुछ यादें (चांडी की) हैं।

जब मैं केरल गया था तो वह मेरे प्रति बहुत सहृदय थे। वह मुझे घुमाने ले गए और उनकी वजह से मैंने केरल में बहुत सारी जगहें देखीं। मैंने उनका काम देखा। उस व्यक्ति ने इतना काम किया है, जिसके लिए उन्हें कभी नहीं भुलाया जाएगा ” अब्दुल्ला ने कहा कि चांडी का निधन राष्ट्र के लिए क्षति है।

उन्होंने कहा, ”हां (यह एक क्षति है) लेकिन अल्लाह अन्य लोगों को लेकर आएगा। इसका कोई अंत नहीं है। कारवां चलता रहेगा और हम उम्मीद करेंगे कि वह (नए लोग) न सिर्फ केरल के लिए बल्कि राष्ट्र के लिए उनके नक्शेकदम पर चलते रहेंगे।” चांडी का बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में कैंसर के उपचार के दौरान निधन हो गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी मरियम्मा उम्मेन और तीन बच्चे हैं।

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  2. 2 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी
  3. 3 Earthquake : तिब्बत में आया 7.0 तीव्रता का भूकंप, जमीन से 10 किमी अंदर पाया गया केंद्र, यहीं से आई थी नेपाल में विनाशकारी बाढ़
  4. 4 Sexual harassment भारत के गोल्ड मेडलिस्ट की करतूत! यौन उत्पीड़न के आरोप में जापान से डिपोर्ट करके भारत भेजा गया, जानिए कौन है यह खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav