मुंबई हवाई अड्डे पर 50 करोड़ रु से अधिक मूल्य की ‘चरस’, सोना, हीरे जब्त, आठ आरोपी गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Feb 2025 07:38 PM
मुंबई हवाई अड्डे पर 50 करोड़ रु से अधिक मूल्य की ‘चरस’, सोना, हीरे जब्त, आठ आरोपी गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

मुंबई. छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 50 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की ‘चरस’, सोना और हीरे जब्त किए गए तथा इस संबंध में आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. सीमा शुल्क अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी. मुंबई सीमा शुल्क के अनुसार, ये जब्तियां 28 जनवरी से 31 जनवरी के बीच एक विशेष अभियान के दौरान की गईं.

अधिकारियों ने 50.116 करोड़ रुपये मूल्य की 50.11 किलोग्राम ‘चरस’, 93.8 लाख रुपये मूल्य के हीरे और 1.5 करोड़ रुपये मूल्य का 2.073 किलोग्राम सोना जब्त किया. उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान छह मामले दर्ज किए गए और सीमा शुल्क अधिनियम के तहत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu