छत्तीसगढ़: बीएसपी में दुर्घटना, मजदूर की मौत…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 10 Oct 2024 02:54 PM
छत्तीसगढ़: बीएसपी में दुर्घटना, मजदूर की मौत…
ऑडियो सुनें

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्टील अथॉरिटी आॅफ इंडिया (सेल) के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में हुई एक दुर्घटना में 33 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बीएसपी के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे संयंत्र के स्टील मेंिल्टग शॉप-तीन (एसएमएस-तीन) विभाग में हुई।

अधिकारियों के मुताबिक, जब कर्मचारी एसएमएस-तीन विभाग में काम कर रहे थे, तब दो क्रेन आपस में टकरा गए, जिससे ठेका श्रमिक बसंत कुर्रे के ऊपर स्टापर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि बसंत ने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन दुर्घटना के दौरान वह भी क्षतिग्रस्त हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav