बिहार में राजग की ब­ढ़त के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त जिम्मेदार: भूपेश बघेल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Nov 2025 09:45 PM
बिहार में राजग की ब­ढ़त के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त जिम्मेदार: भूपेश बघेल
ऑडियो सुनें

दुर्ग. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसग­ढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए निर्वाचन आयोग पर निशाना साधा. रुझानों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) भारी जीत की ओर ब­ढ़ता दिख रहा है.

यहां ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक बघेल ने आरोप लगाया कि अगर नतीजों के लिए कोई ‘एक व्यक्ति जिम्मेदार’ है, तो वह मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार हैं. उन्होंने कहा, ”बिहार चुनाव के रुझान संकेत देते हैं कि राजग तीन-चौथाई बहुमत की ओर ब­ढ़ रहा है. अमित शाह पहले ही इस (परिणामों) के बारे में बोल चुके हैं. अगर इस पूरे चुनाव (परिणामों) के लिए कोई एक व्यक्ति जिम्मेदार है, तो वह ज्ञानेश कुमार हैं. इसके लिए उन्हें अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं.” ज्ञानेश कुमार को बधाई देने के सवाल पर बघेल ने कहा, ”निर्वाचन आयोग ने जिस तरह से काम किया, उससे सब कुछ स्पष्ट हो गया.

इसलिए, जो भी जिम्मेदार होगा, उसे बधाई दी जाएगी. इस पूरे चुनाव में ज्ञानेश कुमार जी की भूमिका अहम रही, इसलिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं.” जब उनसे पूछा गया कि यदि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की छवि कथित तौर पर ‘जंगल राज’ की है, तो फिर कांग्रेस बार-बार गठबंधन क्यों करती है.

इस सवाल पर बघेल ने कहा, ”बीस साल पहले जन्में लोग ‘जंगल राज’ के बारे में नहीं जानते. वे मौजूदा जंगल राज के बारे में जानते हैं. देश भर में हर कोई मोदी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) और शाह (केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह) के ‘जंगल राज’ के बारे में जानता है.” उन्होंने कहा, ”पुरानी बात कर रहे हैं. यह आख्यान तय करने की बात है. ज्ञानेश कुमार जी को इसके लिए बधाई.” इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ”अभी और भी कई बातें सामने आएंगी.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu