मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कुंभलगढ़ विधायक की माताजी को दी श्रद्धांजली

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Tue, 25 Jun 2024 01:25 PM
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कुंभलगढ़ विधायक की माताजी को दी श्रद्धांजली
ऑडियो सुनें

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को राजसमंद जिले के आगरिया (आमेट) में कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ के निवास पर पहुंच कर उनकी माता स्वर्गीय श्रीमती पारस कंवर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने स्वर्गीय पारस कंवर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। शर्मा विधायक राठौड़ तथा उनके अन्य परिजनों से मिले और संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ती किरण माहेश्वरी भी मौजूद रहीं। उल्लेखनीय है कि स्वर्गीय पारस कंवर का गत 18 जून को निधन हो गया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news