मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 88 छात्रों को कराई हेलीकॉप्टर की सैर, बच्चों ने आभार जताया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 10 Jun 2023 02:57 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 88 छात्रों को कराई हेलीकॉप्टर की सैर, बच्चों ने आभार जताया…
ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किए गए 10वीं और 12वीं बोर्ड के टॉपर्स को हेलीकोप्टर पर जॉयराइड करना ने का वादा आज पूरा हो गया। आज सुबह 7 बजे से राजधानी के पुलिस परेड ग्राउण्ड में 88 टॉपर्स को हेलीकॉप्टर द्वारा जॉयराईड करायी गई। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने हरी झंडी दिखाकर हैलीकाप्टर रवाना किया। बच्चों ने भी मुख्यमंत्री बघेल को इस जॉयराइड के लिए आभार जताया।

पिछले साल भी 122 टॉपर्स स्टूडेंट को हवाई सैर (helicopter joyride) कराया गया था। हैलीकाप्टर जॉयराइड के बाद सक्ती की श्रेया पांडेय ने कहा कि हैलीकॉप्टर की सैर सपने के सच होने जैसा है। उनके साथ आए उनके पिता शैल कुमार पांडेय और मां विप्रा पांडेय की आंखें बेटी को हवाई सैर करते देख खुशी से छलक पड़े।

इसी तरह धमतरी जिले के ग्राम गीतकारगुड़ा की दीपिका, नारायणपुर जिले के जीवलापदर गांव की प्रतिज्ञा, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की सुनीता बैगा, कबीरधाम जिले के गांव मन्नाबेदी की एन कुमारी, बालोद जिले के ग्राम घुमका की नरगिस खान, जशपुर जिले के देवकुमार देवांगन, गरियाबंद जिले के ग्राम तेरेंगा की गायत्री ने कहा कि वे इस दिन को जिंदगी भर नहीं भूलेंगे। सभी हैलीकॉप्टर जॉयराइड से रोमांचित हुए और सभी के चेहरे खिल उठे।

माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वर्ष 2023 की वार्षिक परीक्षा में कक्षा 10वीं में 49 और कक्षा 12वीं में 30 छात्र-छात्राओं ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार विशेष पिछड़ी जनजाति के अपने-अपने वर्ग में 10 वी पांच और 12 वी के पांच सहित कुल 10 बच्चों ने टॉप किया इन बच्चों को कराया गया। साल 2022 में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त 125 मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वादे के अनुरूप हेलीकॉप्टर में जॉय राइडिंग कराई गई थी।

डॉक्टर बनना चाहती है सुनीता
सुनीता बैगा, कक्षा बारहवीं, 74.08% अंक के साथ प्रथम आई है। सुनीता स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी महाविद्यालय की छात्रा हैं। सुनीता नवगठित जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से यहां आई है, सुनीता ने बताया कि हम 3 बहन और एक भाई हैं। मैं आगे डॉक्टर बनना चाहती हूं इसके लिए नीट की कोचिंग भी कर रही हूं।

हेलीकॉप्टर जॉयराइड को लेकर अपने अनुभव में सुनीता ने बताया कि बहुत अच्छा लग रहा है। मैं पहली बार हेलीकॉप्टर में बैठी हूं। मेरे परिवार का कोई भी सदस्य अब तक हेलीकॉप्टर में नहीं बैठे हैं। जब मुझे यह ख़बर मिली तो पूरा परिवार बहुत एक्साइटेड था मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद।

सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने पास किया दसवीं की परीक्षा
नरगिस खान बालोद जिले के ग्राम घुमका की रहने वाली है। नरगिस स्वामी आत्मानंद स्कूल बालोद की छात्रा है। नरगिस प्रतिभाशाली छात्रा है, इन्हें विशेष रूप से हेलीकॉप्टर राइड के लिए आमंत्रित किया है।

नरगिस ने बताया कि मैंने कक्षा सातवीं और दसवीं, दोनों परीक्षाएं दिलाई हैं। दसवीं कक्षा में 90.50% और कक्षा सातवीं में 99.83% अंक मिले हैं। नरगिस ने बताया कि बचपन से ही उसकी रूचि पढ़ाई के प्रति अधिक है, इसलिए वह लगातार पढ़ते रहना चाहती है।

Share this:

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav