छत्तीसगढ़ के वीर जाबांजों की शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विनम्र श्रद्धांजलि दी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 12 Jul 2023 02:21 PM
छत्तीसगढ़ के वीर जाबांजों की शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विनम्र श्रद्धांजलि दी…

छत्तीसगढ़ के वीर जाबांजों की शहादत दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विनम्र श्रद्धांजलि दी...

ऑडियो सुनें

रायपुर: छत्तीसगढ़ में लगभग 14 साल पहले आज के ही दिन राजनांदगांव में 28 जवानों ने नक्सलियों से मुकाबला करते हुए शहादत दी थी। शहादत देने वाले पुलिस अधीक्षक विनोद चौबे एवं उनके साथ शहीद हुए 28 पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहादत दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि 12 जुलाई 2009 को राजनांदगांव में मदनवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों से लोहा लेते हुए जाबांज पुलिस अधीक्षक स्व. विनोद चौबे जी एवं उनकी टीम ने अपने प्राणों की परवाह न करते हुए छत्तीसगढ़ की माटी के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए थे। ऐसे महान सपूतों को हम सब नमन करते हैं, अपनी पुष्पांजलि अर्पित करते हैं।

हम सबको आप पर गर्व है। जय हिन्द। ज्ञात हो कि एसपी विनोद चौबे छत्तीसगढ़ के नक्सल ऑपरेशन में देश के पहले शहीद आईपीएस अधिकारी थे। मरणोपरांत उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। नक्सल हमले के दौरान मुठभेड़ में वो शहीद हुए थे। वह हमला देश का पहला नक्सली हमला था जिसमें कोई एसपी शहीद हुआ था। इस नक्सली हमले में एसपी के अलावा 28 जवान भी शहीद हुए थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav